कुलदीप यादव ने लिया कैरियर के पहला हैट्रिक। 16 साल बाद ये दूसरा कारनामा
भारत के 252 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस के पतो की तरह बिखर गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम 202 रन पर आल आउट हो गई। 50 रन से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा कर ICC ODI में नंबर 1 टीम बन गया।
ऑस्ट्रेलिया के पारी के 33वें ओवर में कुलदीप यादव ने अपने स्पिन का कुछ ऐसा जादू दिखाया कि करियर की पहली हैट्रिक ही ले ली। कुलदीप ने पहले मैथ्यू वेड (2), उसके बाद एश्टन एगर (0) और एलबीडब्ल्यू हुए और आखिर में पैट कमिंस (0) को धोनी के हाथों कैच आउट करवाया और कुलदीप ने अपनी हैट्रिक पूरी की।
आपको बताते चले इसे पहले ये कारनामा हरभजन सिंह कर चुके है। 16 साल बाद कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के तरफ से दूसरी बार ये कारनामा किया।

Post a Comment